साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 18 से 24 दिसंबर 2017 तक
साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 18 दिसंबर से 24 दिसंबर 2017 तक 1. भारतीय पहलवान सुशील कुमार ने जोहानसबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) में जारी कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप में निम्न में से कौन सा पदक जीता? a. स्वर्ण पदक b. रजत पदक c. कांस्य पदक d. इनमें से कोई नहीं 2. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 17 दिसम्बर 2017 को राज्य के सभी सरकारी स्कूलों की नौकरियों में महिलाओं को कितने प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की घोषणा की? a. 60 b. 50 c. 40 d. 30 3. हाल ही में किस संस्था ने एयरटेल और एयरटेल पेमेंट्स बैंक का ई-केवाईसी लाइसेंस निरस्त किया है? a. इरडा b. एसबीआई c. आरबीआई d. यूआईडीएआई 4. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने हाल ही में किस देश को 'पोलियो मुक्त देश' के रूप में प्रमाणित किया है? a. इराक b. ईरान c. गैबॉन d. श्री लंका 5. दक्षिण अफ्रीका में आयोजित जोहानसबर्ग कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैम्पियनशिप में भारत ने कितने स्वर्ण पदक जीते हैं? a. 10 b. 12 c. 15 d. 20 6. भारत ने दिसंबर 2017 में निम्न में से किस देश को हराकर तीन एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीती...